Home चर्चा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास और सुरक्षा का बोध

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास और सुरक्षा का बोध

4
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 16 जुलाई 2026- कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बिस्मिता पाटले के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के चयनित विद्यालयों में 1 से 5 जुलाई 2026 तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कस्तुरबा गांधी आवासीय परिसर जीएडी कॉलोनी बीजापुर एवं कन्या शिक्षा परिसर एजुकेशन सीटी बीजापुर में मास्टर ट्रेनर द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपाय, आत्मविश्वास के साथ संकट का सामना करने के तरीके तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के गुर सिखाए गये। साथ ही शासन द्वारा संचालित महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1098 एवं महिला हेल्प लाईन नम्बर 181 की भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करवाने हेतु महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती शीला भारद्वाज, बाल संरक्षण अधिकारी श्री राहूल कौशिक, चाईल्ड लाईन सुपरवाईजर श्री महेन्द्र कश्यप, सतीश, जुड़ो कराते के कोच श्री भूवन नागे, दीपक दुर्गम, श्रद्धा डोडी, राधे रमन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here