Home चर्चा में छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए ताबड़तोड़ वार,...

छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए ताबड़तोड़ वार, युवक की निर्मम हत्या… दो आरोपी गिरफतार

25
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
नशे मे दो पक्षो का खूनी खेल, छत हुआ खून से लाल
रतनपुर क्षेत्र में नशे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार दो आरोपियों ने एक युवक पर पहले ईंट से हमला किया और फिर हंसिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नशे की हालत में शुरू हुई गाली-गलौज के बाद एक युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू करा दी है।
रतनपुर टी आई निलेश पांडेय ने बताया कि अकलतरी निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (30) गांव में रहकर रोजी मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शनिवार रात इंद्रप्रकाश अपने दोस्त विशाल कश्यप के साथ लखराम में शराब पी रहे थे। वहां से लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे। घर के पास ही अमित सोनवानी और सुधीर सोनवानी ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। इसी बात को लेकर विशाल और अमित के बीच विवाद हुआ। इस दौरान अमित और सुधीर ने मिलकर विशाल पर धारदार हथियार से हमला किया।
इस हमले में विशाल घायल हो गया। वह मौके से किसी तरह भाग निकला। इसके बाद अमित और सुधीर इंद्रप्रकाश के घर पहुंचे। उनसे डरकर इंद्रप्रकाश अपने घर की छत पर चढ़ गया। जहां पर दोनों घेरकर इंद्रप्रकाश पर हंसिया, चाकू और दीवार की ईंट निकालकर बेरहमी से हमला किया। इस हमले में इंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक भागकर रतनपुर पहुंचे। जहां दोनों ने ढाबे में भोजन किया। इसके बाद वे रतनपुर थाने पहुंचे। तब तक गांव के लोगों ने घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपित को हिरासत में ले लिया
विशाल की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है।
नशे की लत बनी हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इंद्रप्रकाश आदतन नशेड़ी था। उसकी हरकतों के कारण शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इधर उसके घर के लोग भी परेशान थे। इसके कारण उसके परिवार के लोग रायपुर, हैदराबाद कमाने खाने के लिए चले गए हैं। इंद्रप्रकाश गांव में अकेले रहता था। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह जैसे ही घर पहुंचा, युवकों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी छत पर चढ़ गए और युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here