Home चर्चा में इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

14
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था आरोपी  
थाना चांपा पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल जप्त  
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
पीड़िता ने दिनांक 25.03.2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 1 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम आईडी धारक से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर बात करते थे, इसी दौरान आरोपी द्वारा वीडियो बना लिया था और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 67(ए) आईटी एक्ट, 79 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की पातासाजी हेतु पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई।
वहां से आरोपी अमल रैन पिता लाल मोहम्मद रैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी 205 रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल भी जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उनि सत्यम चौहान, प्रआर सुनील सिंह, आर ईश्वरी राठौर  एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here