संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
अप्रवासियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, निभाएं जिम्मेदार नागरिक का दायित्व
साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में दी आवश्यक जानकारी
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी परिसर में आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं अप्रवासी भारतीयों (NRI) से संबंधित विषयों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में DSP अजाक श्रीमती सतरूपा तारम की उपस्थित में PSI रितेश परमार शिवरीनारायण द्वारा नागरिकों को संबोधित करते हुए अप्रवासी भारतीयों (NRI) से जुड़े मामलों की जानकारी भी साझा की गई। नागरिकों से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी अप्रवासी भारतीय से संबंधित कोई संदिग्ध जानकारी प्राप्त होती है या सहायता की आवश्यकता होती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित टोल – फ्री हेल्पलाइन अथवा नजदीकी पुलिस को दें।

साइबर ठगी के लगातार बदलते तरीकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा निकटतम थाना में सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के विषय में भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं एवं युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में PSI कविता एवं महिला आरक्षक दिव्या सिंह भी उपस्थित रही।







