संवाददाता – संजु वैष्णव
कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत गठित नई जिला कार्यकारिणी में बरपाली निवासी एवं करतला इकाई के पूर्व संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राजू खत्री को कोरबा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी की सहमति एवं जिला अध्यक्ष श्री शशिकांत डिक्सेना के अनुमोदन से की गई है। संगठन ने श्री खत्री की सक्रिय पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली एवं लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री राजू खत्री ने करतला इकाई के संरक्षक एवं अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी अनुभव और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली-करतला इकाई के अध्यक्ष श्री बलराम वैष्णव सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री राजू खत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से कोरबा जिला इकाई को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
अपनी नियुक्ति पर श्री राजू खत्री ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।







