23 जुलाई को पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार में होगा आयोजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे शामिल
कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देंगे।
समारोह में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सम्माननीय अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेगी।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री शौकत खान, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, सचिव श्री दिनेश राज, उप सचिव श्री हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री नवाब हुसैन, श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिंकू) एवं श्री आकाश शर्मा शामिल हैं। वहीं श्री कमलेश यादव संरक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा जिले के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे भव्य एवं गरिमामय स्वरूप देने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।







