आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। नगर के शासकीय पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय आरंग में आयोजित भव्य सायकल वितरण समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बालिकाओं को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क सायकलें प्रदान कर उनके हौसलों को नई उड़ान दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया और परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली का सशक्त संदेश दिया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय के विकसित भारत और सुशासन के संकल्प को दोहराया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और सफलता की नई कहानियां रचकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम देशभर में रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में आने वाली हर बाधा को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और यह सायकल वितरण उनके सुगम अध्ययन तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि अब नई नई टेक्नोलॉजी के साथ सीखने की आवश्यकता है और बच्चों से संवाद करते हुवे उनसे अपना लक्ष्य निर्धारित करने को प्रेरित किया इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षद गण,एल्डरमैन गण एवं जनप्रतिनिधि गण तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे की सहभागिता रही।वही प्राचार्य संध्या रानी बारीक ने शालेय उपलब्धियों व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की जानकारी दी तथा एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने सभी को बधाई देते हुवे कहा कि विद्यालय की सफलता शिक्षकों का समर्पण,बच्चों की मेहनत एवं सामुदायिक सफलता में निहित है और विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधि में भी आगे है और वो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं संस्कार के लिए सदैव प्रयासरत रहेगे। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले,जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ,सभी पार्षद गण नरेंद्र लोधी,भानमती राकेश सोनकर,पुष्कर साहू,संतोष लोधी,वीरेंद्र कडरा,चितरेखा विक्रम परमार आदि एवं एल्डरमैन आनंद मूर्ति अग्रवाल,आशा वैष्णव, निर्मला साहू,शंकर जलक्षत्रि ,सतीश सोनकर एवं वरिष्ठ गण के के भारद्वाज,गणेश साहू,वेदराम खूंटे,अशोक चंद्राकर एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू,दिलीप जलक्षत्रि ,सूरज शर्मा आदि एवं एसएमडीसी सदस्य गण अनुपनाथ योगी,शब्बीर चौहान आदि एवं माताओं तथा पालकों सहित सभी शालेय परिवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक अरविंद कुमार वैष्णव एवं सहयोग विकास पाठक,आकाश विश्वास,मनोज शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य संध्या बारीक मेडम ने किया।







