श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 166वीं महाआरती में शामिल पंडित श्रीकांत शर्मा ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि आज महाआरती में शामिल होकर हनुमान लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन का अनुकरणीय पहल है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन, सीता शर्मा बद्रिका साहू, मेम बाई दिव्या साहू के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।

आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- शुभम देवांगन तथा शाम का श्रृंगार- शिवम गोंड के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था- यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ,महेंद्र मरावी तथा सुंदरकांड- आदित्य अग्रवाल, सहस अग्रवाल, एकांश बरेठ, सपना क्षमा श्रीवांश सीमा दिलक चौहान, युवान बरेठ, महेश मरावी के द्वारा कराया गया।
आज अमित तंबोली के द्वारा पप्पू खर्रा (गौ सेवक) को महाआरती में उनके अनवरत सेवा के लिए स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया तो वहीं शक्ति ब्लड सेंटर के संचालक विपिन पांडे का अभिनंदन किया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं।







