Home चर्चा में श्री राम मंदिर एवं हिरमीकेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित...

श्री राम मंदिर एवं हिरमीकेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व महामहिम बैस एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश शर्मा जी

7
0
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
पलारी। जिला बलौदा बाजार -भाटापारा के सुहेला तहसील अंतर्गत स्थित श्री दूधाधारी मठ रायपुर के गांव हिरमी के बाड़ा में नवनिर्मित श्री राम मंदिर एवं हिरमीकेश्वर महादेव जी का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें जहां एक ओर पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी सम्मिलित हुए वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी पी शर्मा जी की उपस्थिति भी लोगों के लिए यादगार पल था। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने सुबह से ही पूजा -अर्चना, होम हवन,आरती का कार्यक्रम प्रारंभ किया जो दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुआ। अतिथियों ने भगवान का दर्शन पूजन किया आतिथ्य सत्कार के पश्चातएवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए पूर्व महामहिम बैस जी ने कहा कि – सनातन धर्म पर प्राचीन काल से ही आक्रमण होता रहा, मुगलों और अंग्रेजों ने भी इसे हानि पहुंचाई लेकिन फिर भी यह संरक्षित और सुरक्षित है, उन्होंने सांकेतिक भाव से कहा कि – कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए- जमां हमारा।।
हमें इनकी हर पल रक्षा करनी होगी मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि अभनपुर जैसे क्षेत्र में भी धर्म परिवर्तन देखने को प्राप्त हुआ, सनातन संस्कृति ही विश्व को सत्य के पथ पर आगे बढ़ा सकती है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश शर्मा जी ने कहा कि-पूज्य महन्त जी महाराज का आदेश हमें हमेशा शिरोधार्य रहा है, वे जब भी हमें याद करते हैं हम उनका आदेश मानकर यहां चले आते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामचरितमानस में भी अनेक स्थानों पर छत्तीसगढ़ी के शब्दों का प्रयोग हुआ है इसे उन्होंने केंवट प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि – पिय हिय की सिय जाननिहारी। मनि मुदरी मन मुदित उतरी।।  सुरेंद्र शर्मा, अनिल तिवारी, विजय पाली, निरंजन लाल अग्रवाल ने भी अपना विचार व्यक्त किया। रामकृष्ण पाली ने आभार व्यक्त की। इस अवसर पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू, शैलेश नितिन त्रिवेदी, अशोक तिवारी, राकेश तिवारी, हितेंद्र ठाकुर, गोपी साहू, अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी, विश्वनाथ त्रिवेदी, डॉ ममता साहू, प्रवीण धुरंधर, हेमंत दुबे, सुखराम दास, रामछवि दास, रेखेंद्र तिवारी, पवन सुल्तानिया, प्रकाश बंसल, खोमी सोनी, डॉ फारुकी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here