Home चर्चा में धूमधाम से मनाया गया माता पहुंचनी, आस्था के सैलाब में उमड़ी श्रद्धालुओं...

धूमधाम से मनाया गया माता पहुंचनी, आस्था के सैलाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़”

6
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर(पलारी)। ग्राम भवानीपुर में माता पहुंचनी  महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सर्वप्रथम महामाया मंदिर के बैग नाथु ध्रुव द्वारा माता के विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना माता की विशेष श्रृंगार कर ग्राम के सभी देवी देवताओं के पूजा अर्चना कर माता पहुंचनी की शुरुवात किया। तत्पश्चात सेवा समिति के श्रद्धालुओं द्वारा माता की विशेष मादर की धुन से माता की जसगीत सुनाए जिसे श्रद्धालुओं मंत्र मुग्ध हो गए।
मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गांव के ग्रामीण  श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांगी।
महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता रही। श्रद्धालुओं ने माता पहुंचनी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here