आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, सनातन धर्म परिषद एवं समस्त ग्रामवासी रसनी के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का दिव्य आयोजन किया गया है इस कड़ी में प्रथम पाली में यज्ञ हवन होगा पश्चात दोपहर 2बजे से 5बजे तक गुरु पादुका पूजन तथा भगवताचार्य पं सत्यम दीवान ग्रुप द्वारा संगीतमय आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा संध्या 5 बजे से सनातन धर्म परिषद के प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान अपना प्रवचन देंगे संध्या गुरु महाआरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा







