Home चर्चा में गुरु पूर्णिमा पर ABAP सीनियर्स करेगा सम्मान… अधिवक्ता चितरंजय जिलाध्यक्ष

गुरु पूर्णिमा पर ABAP सीनियर्स करेगा सम्मान… अधिवक्ता चितरंजय जिलाध्यक्ष

9
0

व्यास पूर्णिमा @ गुरु पूर्णिमा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती के द्वारा वकालत के स्वर्ण जयंती पार कर चुके जिले भर के सीनियर्स का सम्मान करेगा, यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस अवसर पर सीनियर्स के सम्मान के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया एग्जाम 2026 में सफल नवप्रवेशी अधिवक्ताओं का अभिनंदन भी किया जाएगा।

इस हेतु अधिवक्ता परिषद के जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला महामंत्री विजय चंद्रा, मंत्री भूपेंद्र, उपाध्यक्ष संतोष यादव, बाराद्वार अध्यक्ष मालिकराम यादव, शक्ति अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र उपाध्याय के साथ ही अन्य अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

महामंत्री विजय चंद्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र उपाध्याय ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं से दोपहर 1.30 बजे अनिवार्य रूप से विश्राम गृह परिसर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here