Home चर्चा में ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में...

ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

8
0

संवाददाता – यूसुफ खान

रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुआ। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन की प्रतीक्षा है। जैसे ही अधिकृत जानकारी प्राप्त होगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here