Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 167 वीं महाआरती में पंडित डॉ डी...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 167 वीं महाआरती में पंडित डॉ डी डी मिश्रा हुए शामिल

3
0
 महाआरती हिंदु संस्कृति एवं परंपरा के पुनर्स्थापन की दिशा में  अनुकरणीय कदम… अधिवक्ता चितरंजय 
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 166वीं महाआरती में शामिल पंडित डॉ डी डी मिश्रा ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि आज महाआरती में शामिल होकर हनुमान लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है । उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हम सब अपने धर्म की रक्षा के लिए पूजास्थलों, मंदिर में परिवार सहित जाएं तथा मैं आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती हिंदु संस्कृति एवं परंपरा के पुनर्स्थापन की दिशा में अनुकरणीय कदम है।
 
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन , एकल सोनू देवांगन, अंजू रोशन देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- गौरव सोनी तथा शाम का श्रृंगार- सीता श्रीकांत शर्मा के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था- यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, निखिल देवांगन तथा सुंदरकांड- आदित्य अग्रवाल, सहस अग्रवाल, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया।
आज अमित तंबोली के द्वारा रितु बरेठ  को महाआरती में उनके अनवरत सेवा के लिए स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया तो वहीं शक्ति ब्लड सेंटर के संचालक विपिन पांडे  का अभिनंदन किया गया।
 विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर  रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here