Home खेल नीरज का ‘गोल्ड मिशन’ जारी, क्वालिफिकेशन में अरशद नदीम को पछाड़ फाइनल...

नीरज का ‘गोल्ड मिशन’ जारी, क्वालिफिकेशन में अरशद नदीम को पछाड़ फाइनल में एंट्री

3
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जैवलिन थ्रो से शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज के साथ भारत के रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। खास बात यह रही कि क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम से बेहतर प्रदर्शन किया।

नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने दूसरे स्वर्ण पदक के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे हैं। ग्लासगो में खेले गए क्वालिफिकेशन मुकाबले में उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर दूर भाला फेंका और कुल प्रदर्शन के आधार पर पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

क्वालिफिकेशन के लिए 84.00 मीटर का ऑटोमैटिक मार्क तय किया गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ग्लासगो में ठंड और बादलों से भरे मौसम ने खिलाड़ियों की चुनौती बढ़ा दी। ऐसे में फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का चयन दोनों क्वालिफिकेशन ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

नीरज ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मंचों पर दबाव को संभालने की क्षमता रखते हैं। उनके 79.61 मीटर के थ्रो ने उन्हें फाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त साबित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here