-नगर विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करना होगा:- प्रेमचंद पटेल
हेमचंद्र सोनी/गेवरा दीपका –
नगर पालिका परिषद दीपका में नवनियुक्त एल्डर मेन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी एल्डरमेंनों को राजस्व अधिकारी एसडीम कटघोरा भारद्वाज जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बता दे औद्योगिक नगरी दीपका नगर पालिका परिषद में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एल्डरमैन चयन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए नगर पालिका दीपका के चहुमुखी विकास को लेकर पांच मनोनीत एल्डरमेन मनोज दुबे अश्वनी मिश्रा सुभद्रा यादव आनंद चौकसे और पवन अग्रवाल की नियुक्ति किया गया है नगर विकास के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए इन सभी को नगर पालिका परिषद दीपका के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत उपाध्यक्ष संगीता साहू एवं मनोज शर्मा संतोषी दीवान मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति तथा राजस्व अधिकारी कटघोरा की उपस्थिति में संपन्न कराया गया कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों तथा उपस्थित जनता का आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंच में उपस्थित अतिथियों ने जनता को संबोधित करते हुए दीपका नगर पालिका परिषद के विकास की बात कही और नवनियुक्त एल्डरमेनो को नगर विकास में जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरे ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी
नगर विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करना होगा :-प्रेमचंद पटेल
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामना देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास की उम्मीद करती है जनता की इस उम्मीद को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सभी को मिलकर काम करना होगा यह हमारा सर्वप्रथम जिम्मेदारी होनी चाहिए
विधायक प्रेमचंद पटेल ने नगर पालिका परिषद दीपका के पूर्व अध्यक्ष स्व. बूगल दुबे को याद करते हुए कहा कि दुबे जी अपराजेय योद्धा बहुत ही सरल सहज स्वभाव के धनी व्यक्ति थे दीपका नगर पालिका की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी आज दीपका नगर पालिका दीपका विकास की ऊंचाई को छू रहा है इसमें उनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है जो भुलाया नहीं जा सकता।







