Home खेल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने जीते 39 पदक, शानदार प्रदर्शन के साथ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने जीते 39 पदक, शानदार प्रदर्शन के साथ अभियान खत्म; अब 2030 में अहमदाबाद करेगा मेजबानी

3
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। भारत ने इस बार 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों को कोई पदक नहीं मिला, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। समापन समारोह में एक और ऐतिहासिक पल तब आया, जब ग्लास्गो ने आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की बैटन भारत को सौंप दी। अब साल 2030 में गुजरात का अहमदाबाद इन खेलों की मेजबानी करेगा, जो कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी संस्करण भी होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स के अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ी साइकिलिंग और जूडो में चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी पदक जीतने में सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद भारत ने कुल 39 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया और चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here