Home चर्चा में मावा पुलिस केतुल के तहत् जागरूकता कार्यक्रम- नाबालिगों को वाहन न...

मावा पुलिस केतुल के तहत् जागरूकता कार्यक्रम- नाबालिगों को वाहन न चलाने देने के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ।

11
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
थाना भैरमगढ़ एवं मद्देड क्षेत्र के विद्यालयों में साइबर जागरूकता, यातायात नियम एवं महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित ।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर  उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना भैरमगढ़ एवं थाना मद्देड क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, भैरमगढ़ एवं मद्देड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नाबालिगों के द्वारा वाहन का प्रयोग न करनें एवं नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाने से हाने वाले दण्ड के प्रावधानों को बताया गया । वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाइश दी गई।
सुश्री पद्मा बघेल (लीगल अधिवक्ता) ने बच्चों को उनके अधिकारों, विधिक सहायता एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, महिला सेल सहायक उप निरीक्षक श्रीमती पूनम शर्मा ने महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी ।
आरक्षक अवध सिन्हा एवं महिला प्रधान आरक्षक भानू यालम द्वारा नाबालिगों के वाहन न चलाने उनके वाहन चलाने से दण्ड के कानूनी प्रावधानों,  सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों का पालन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए छात्र-छात्राओं से साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं महिला सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए । सही एवं तर्कपूर्ण उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन वितरण किये गये ।
कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here