Home चर्चा में रुद्रेश्वर घाट पर चित्रोत्पल महानदी गंगा आरती एवं महाप्रसादी में शामिल हुए...

रुद्रेश्वर घाट पर चित्रोत्पल महानदी गंगा आरती एवं महाप्रसादी में शामिल हुए विधायक,कलेक्टर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

5
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी-पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू रुद्रेश्वर घाट के पावन तट पर आयोजित चित्रोत्पल महानदी गंगा आरती एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं धमतरी जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विधायक श्री साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भगवान शिव के बताए सत्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गंगा आरती में सहभागिता की तथा महाप्रसादी ग्रहण की। विधायक श्री साहू ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए धमतरी युवा ब्रिगेड, सभी सहयोगीगण एवं श्री रुद्रेश्वर महादेव परिवार, धमतरी (छत्तीसगढ़) को बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का वातावरण शिवभक्ति, वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजनों से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर महानदी की आरती में भाग लिया और भगवान भोलेनाथ से जनकल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा रामू रोहरा महापौर , पूर्व विधायक रंजना साहू , कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर , जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर , विशु देवांगन , केशव साहू ,‌शुभम साहू , अनिता यादव साथ में बड़ी संख्या युवा ब्रिगेड और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here