Home चर्चा में भाजपा मंडल संडी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सत्यापन, हर घर तिरंगा...

भाजपा मंडल संडी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सत्यापन, हर घर तिरंगा व समरसता कलश यात्रा पर बनी कार्ययोजना

7
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल संडी की नियमित मासिक बैठक रेस्ट हाउस संडी में मंडल प्रभारी मेलाराम साहू (जिला मंत्री), मंडल अध्यक्ष मिथलेश मुकेश साहू की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, तेजराम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं जिला पंचायत सदस्य मोनू महेंद्र साहू की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती तथा आगामी राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

बैठक में चार प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। प्रथम, बूथ सत्यापन एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के तहत प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन, पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने तथा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

द्वितीय, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं मंडल स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए युवाओं और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

तृतीय, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता कलश यात्रा के संडी आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी करने का निर्णय लिया गया। मंडल सीमा पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत के साथ संगोष्ठी आयोजित कर संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

चतुर्थ, संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त कर आगामी कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन महामंत्री पप्पू डागेश्वर वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री भीष्मदेव सोनवानी ने किया।

बैठक में हुलास वर्मा, डाकेश्वर वर्मा, पुनीत वर्मा, राजू बंजारे, परमेश्वरी वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, गोरेलाल यादव, मुकेश साहू, यशवंत तिवारी, हिमांशु वर्मा, सुधेराम वर्मा, रामायण धीवर, अभीराम साहू, टेकराम पटेल, भगत वर्मा, देवप्रसाद राजपूत, देवकुमार वर्मा, रामलाल टंडन, कामेश्वर साहू, देवप्रसाद चन्द्रवंशी, वीरेन्द्र साहू, कमलेश साहू, मनोज साहू, संतराम साहू, अशोक साहू, आगेश्वर कश्यप, रमेश कन्नौजे, तेजनाथ टंडन, ललित बंजारे, नीलकंठ, जगदेव साहू, रेवाराम चतुर्वेदी, कमलनारायण साहू, बीरसिंह साहू, नंद चन्द्राकर, भारत वर्मा, प्रेमलाल फेकर, खेलावन निर्मलकर, किशन मनहरे, नंदलाल वर्मा, कामदेव यादव, छबी साहू, उत्तम फेकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here