हनुमान प्रसाद यादव –
एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के पुराना तहसील प्रांगण में खुला शराब दुकान, जिससे शराबियों का लगातार जमावड़ा बना रहता है । शराब पीकर बगल में धान खरीदी केंद्र के चबूतरा पर बोतलों का अंबार, धान खरीदी केंद्र के चबूतरा बना शराबियों का अड्डा, लोग शराब पीकर बोतलों को चबूतरा पर फोड़ कर मना रहे रंगरलिया। जिससे आए दिन धान खरीदी के समय, केंद्र में कार्य रत मजदूर या किसानों को होगी परेशानी । लोग वहां पर शराब पीकर पार्टियां मनाते हैं। यदि समय रहते शराबियों पर शिकंजा नहीं कसा जाता है। तो उनका हौसला बुलंद होते जा रहा है। जिससे शासकीय कार्य बाधित हो रहा है पुराना तहसील प्रांगण एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कार्यालय के समीप शराब दुकान होने से समिति के कर्मचारी व किसानों को शराबियों के साथ आए दिन किसी बड़ी अनहोनी का शिकार होना पड़ सकता है।
यदि समय रहते जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकता है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय के समीप शराब दुकान खुलने से किसानों का बढा़ खतरा । अब देखना यह है कि इस विषय पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ती है और क्या कार्यवाही होती है।







