दीपक ठाकुर/बाराद्वार। सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब मारवाड़ी कांवड़ संघ, बाराद्वार के करीब 125 शिवभक्तों की टोली साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु वहां से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
मारवाड़ी कांवड़ संघ पिछले करीब 60 वर्षों से लगातार सुल्तानगंज से बाबाधाम तक कांवड़ यात्रा निकालते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करता आ रहा है। इस वर्ष की यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए हैं।
रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
यात्रा में प्रमुख रूप से राकेश बंसल, बंटी जिंदल, संतोष बंसल, सुनील जिंदल, गोलू सिंघानिया, लालू सिंघानिया, दीपक बुट्टी, अतुल जिंदल, गोपाल शर्मा, मोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, डिंपू शर्मा, मनीष शर्मा, शरद अग्रवाल, अभिनंदन केड़िया, उमेश नारायण सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।







