Home चर्चा में एसडीएम ने ली बैठक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट

एसडीएम ने ली बैठक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में अनुभागीय अधिकारी(राजस्व) अभिलाषा पैंकरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बेहतरीन क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों, मदरसों, नवोदय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और उनके शारीरिक विकास को सुरक्षित किया जा सके। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आरंग में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी संभावित विषम या असहज परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद और तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञात हो कि जो बच्चे 10 अगस्त को दवा खाने से छूट जायेंगे उन्हें मापअप दिवस 17 अगस्त को कृमिनाशक टेबलेट खिलाई जाएगी ,इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ नंदलाल भूआर्य,एडिशनल सीईओ मारुति राव,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,महिला बाल विकास अधिकारी सोमनाथ राजपूत, परियोजना अधिकारी मिश्रा मेडम,दीपक मीरे,महेश चंद्राकर आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here