Home चर्चा में न्यूज़ 36गढ़ की खबर का असर: पार्षद की 24 घंटे में सड़क...

न्यूज़ 36गढ़ की खबर का असर: पार्षद की 24 घंटे में सड़क पर बैठने की चेतावनी के बाद बीएसपी प्रशासन हरकत में, ‘मौत का गड्ढा’ भरा गया

6
0

शब्बीर कुरैशी/दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा की मुख्य सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे को लेकर न्यूज़ 36गढ़ में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसपी नगर प्रशासन हरकत में आया और सड़क पर बने ‘मौत के गड्ढे’ को भरने का काम शुरू कर दिया गया।

वार्ड पार्षद मेवा पटेल ने बीएसपी प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर गड्ढे को नहीं भरा गया तो वे सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। इसके बाद न्यूज़ 36गढ़ ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद बीएसपी प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मौके पर जेसीबी और डंपर की मदद से गड्ढे में मुरुम डाली गई। सड़क पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ‘कृपया धीरे चलें’ का बैरिकेड भी लगाया गया।

मरम्मत कार्य के दौरान वार्ड पार्षद मेवा पटेल एवं शासन नियुक्त एल्डरमैन ललित जैन मौके पर पहुंचे और चल रहे कार्य का जायजा लिया।

गड्ढा भरने के बाद स्कूल, अस्पताल और बाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई थी, लेकिन न्यूज़ 36गढ़ में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

नगरवासियों ने बीएसपी प्रशासन से मांग की है कि शहर की अन्य जर्जर सड़कों की भी जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति निर्मित न हो।

न्यूज़ 36गढ़ की खबर का असर—पार्षद की चेतावनी के बाद बीएसपी प्रशासन ने ‘मौत के गड्ढे’ को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here