Home चर्चा में आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन...

आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक

8
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग और सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, ADM ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में माँ दुर्गा उत्सव समितियों के साथ विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समितियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
 नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारू बना रहे, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में SDM जांजगीर, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, CMO नगर पालिका जांजगीर -नैला, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here