आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा का संरक्षण हमारा दायित्व…चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा जल जंगल जमीन के असल मालिक आदिवासियों की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक स्वरूप कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के सम्मान और वृक्षारोपण कर विश्व आदिवासी दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इन पलों में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर परिसर में देव एवं औषध पादप बेल का रोपण किया तथा संगठन के द्वारा ट्राइबल्स डे पर प्लांटेशन को अच्छा पहल बता कर सबको बधाई दिया तो वहीं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने SP कार्यालय के उद्यान में फलदार वृक्ष कदंब का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण वक्त की जरूरत बताया।

NHRSJC (legal cell) के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस में इस प्रदेश के जल जंगल जमीन के मूल मालिक आदिवासियों की संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर है जिसका संरक्षण हम सबका दायित्व है। विदित हो कि वृक्षारोपण के पश्चात NHRSJC ने वनांचल एवं पर्यटन ग्राम पनारी पहुंचे जहां शंकर लाल राठिया एवं आदिवासी समाज के बच्चों एवं नारी शक्तियों से भेंट हुई । इस दरमियान शंकर राठिया ने बताया कि हम लोग गाँव में अपने पर्वों पर कुल देवता दूल्हा देव की पूजा अर्चना करते हैं तथा पहाड़ पर बंजारी माता का मंदिर हैं जहां प्रकृति की सुरम्य वादियों में प्राकृतिक झरने का आनंद लेने दूर दूर से पर्यटक पधारते हैं जहां पर्यटकों के सह भोज के साथ स्थल पर गंदगी पसरा रहता है साथ ही फिसलन भरी झरने में दुर्घटना घटित हो जाती है फलस्वरूप सरकार बंजारी धाम बनारी को पर्यटन स्थल घोषित करने के साथ स्थल पर व्यापक एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
आज इन पलों में NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे, महिला सेल प्रदेश सचिव राजकुमारी चंद्रा, रेवती नंदन पटेल, मीडिया सेल के उदय मधुकर, योम लहरे, पत्रकार तपेश शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।







