सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने स्टूडेंट यूनियन वेलफेयर क्लब, यूथ रेडक्राूस, स्कॉउट एंड गाइड क्लब, कल्चरल सोसायटी, इको एंड क्लीननेस क्लब, स्कूल एक्टिविटी एंड क्रिएटिव क्लब, इलेक्टोरेल लिट्रेसी क्लब, आईटी क्लब, स्पोर्ट क्लब, साईंस क्लब आदि के पदाधिकारियों के साथ प्रभारियों को शपथ दिलायी।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन क्लब , सोसायटियों के माध्यम से आप में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता बढ़ेेगी। प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सभी में रचनात्मक गतिविधि का विकास होगा। उन्होंने छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान, मतदाता अधिकार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। डिजिटल युग में सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका अनुराधा , जमिला , अंजना वंदना, नीलम, आदित्य, प्रियंका सिंह आदि ने सहयोग किया।








