लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, गोंटरा (लखनपुर) मुकेश सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुकेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति का पर्व है। यह अवसर उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के महान नायकों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें एक मजबूत, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मुकेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं एकता के भारत का निर्माण करें।”








