लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लखनपुर अमित सिंह देव ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अमित सिंह देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है, जिनके बलिदान के कारण आज हमारा देश स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
अमित सिंह देव ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा— “आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं एकता के भारत का निर्माण करें।”








