Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर दिनेश बारी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर दिनेश बारी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

9
0

लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखनपुर दिनेश बारी ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दिनेश बारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि आजादी के मूल्यों की रक्षा करना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

दिनेश बारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा— “आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं एकता के भारत का निर्माण करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here