लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अमित बारी ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अमित बारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पर्व है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
अमित बारी ने कहा कि लखनपुर के विकास के साथ स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं वाला नगर बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के विकास की गति को आगे बढ़ाने में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर अमित बारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं एकता के भारत का निर्माण करें।”







