ओड़गी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोती लाल राजवाड़े, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, ओड़गी ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारा अभिमान है, देश की सेवा हमारा सम्मान है, एकता हमारी पहचान है और विकास हमारा लक्ष्य है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
मोती लाल राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा के प्रकाश से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने सभी से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने और सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।








