Home चर्चा में भारतीय जनता पार्टी रायपुर ने किया ध्वजारोहण – रमेश ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी रायपुर ने किया ध्वजारोहण – रमेश ठाकुर

7
0
संवाददाता – जवाहर यादव
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर के नेतृत्व में आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ,जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,महापौर श्रीमती मीनल चौबे के द्वारा ध्वजारोहण में सम्मिलित हुए।
रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि हर साल की तरह हमारे कार्यालय ध्वजारोहण किया जाता।देश का तिरंगा हमारी आन बान शान जिसके लिए कितने हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया हैं। उनके बलिदान के कारण ही हमें आज़ादी मिली। देश आज अपने 80वे आजादी मन रहा है, जहाँ आज विकसित भारत की बात हो रही हैं। देश में आज आधुनिक उपकरण मेड इन इंडिया के तर्ज पर बन रही हैं। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा महतारी वंदन योजना जो लाखों महिलाओं को सशक्त बनाने का काम हो रह है।
आज छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या नक्सल जो कई दशकों से थी उसको विष्णु देव साय जी ने खत्म किया है। आज पूरे भारत में इसकी चर्चा है। जो नक्सली समर्पण किए है आज वो अपने जीवन के मूलाधार में जा रहे है। हाल ही में जितने महिला नक्सलियों ने समर्पण किया उन्होंने खाधी रैंप वॉक हिस्सा लिया जिसे पूरे भारत सभी न्यूज ने दिखाया है।
यह इस छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक है।
रमेश सिंह ठाकुर ने भाजपा के शिल्पी श्रद्धेय श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी को उनके जन्म जयंती की अवसर माल्यार्पण कर उनको याद किया। स्व:कुशाभाऊ ठाकरे  जी के जो सपना भारत के लिए देखा था आज वो धीरे धीरे अपना आकर ले रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना किया था आज पूरे भारत में एक ही झण्डा लहराता है वो है हमारा तिरंगा झंडा। उन्हीं की पद चिह्नों पे ही चल रही भाजपा जो आज इतना बड़ा स्वरूप ले लिया है। रमेश सिंह ठाकुर ने सभी को 80 वे स्वतंत्रता दिवस बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस ध्वजारोहण में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल , छगन लाल मूंदड़ा,जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुबा , अकबर अली, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा,  छ: केशशिल्पी बोर्ड अध्यक्ष गोरीशंकर श्रीवास, नलनीश ठोकने,अवधेश जैन,किरन बघेल, सीमा साहू,नवीन शर्मा, कृतिका जैन,अखिलेश कश्यप, पंकज जगत,विकास मित्तल ,रोहित भारद्वाज, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here