उदयपुर संवाददाता बृजेश चतुर्वेदी
केदमा / अन्य जगहों की भांति बसवार के आवर लेडी ऑफ़ गुड हेल्थ स्कूल में 80वा स्वतंत्रता दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए, स्कूल में प्राचार्य रोबेन रेनू टोप्पो ने ध्वजारोहड किया

इसके पश्चात बच्चों ने परेड निकाल कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, बच्चों ने विभिन्न थीम पे आधारित नृत्य कुचीपुड़ी, कत्थक, पंजाबी, असामी, कश्मीरी प्रस्तुत किया, शिक्षाको ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षाक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे भारत माता के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा








