Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदीप नामदेव ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदीप नामदेव ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

8
0

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने समस्त नगरवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

प्रदीप नामदेव ने कहा कि हम सभी मिलकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें और एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जो विकास, शिक्षा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर बताते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here