Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर संदीप कश्यप ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर संदीप कश्यप ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

8
0

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

संदीप कश्यप ने कहा कि गांवों के विकास, बेहतर शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही राष्ट्र निर्माण में हमारी सच्ची भागीदारी है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here