चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है।
अशोक वैष्णव ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और संविधान की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति, एकता और भाईचारे की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि हमारा सामूहिक संकल्प ही देश को और मजबूत बनाएगा।
उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







