जांजगीर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिटी कोतवाली जांजगीर के थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने नगरवासियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग, शौर्य और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। आजादी हमें अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने सभी नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







