Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने दी शुभकामनाएं

5
0

अकलतरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी जयकुमार साहू एवं थाना अकलतरा के समस्त स्टाफ ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

थाना प्रभारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से कानून का पालन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ ने अकलतरा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here