जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पटवारी सुदेश शांडिल्य ने जिले एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। शासकीय सेवाओं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करे।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सुदेश शांडिल्य ने समस्त जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳







