जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सहायक संचालक, उद्यान विभाग एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने उद्यानिकी क्षेत्र से जुड़े किसानों एवं जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र की उन्नति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और किसानों की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
सहायक संचालक उद्यान विभाग एवं समस्त कार्यालय स्टाफ ने सभी जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद!







