Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी विभाग ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी विभाग ने दी शुभकामनाएं

5
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विभाग एवं समस्त कार्यालय स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो राष्ट्र के भविष्य को दिशा देती है और नई पीढ़ी में देशभक्ति, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करती है।

उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिला शिक्षा अधिकारी विभाग एवं समस्त कार्यालय स्टाफ ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here