जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यपालन अभियंता, सह सदस्य सचिव, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-01 एवं समस्त कार्यालय स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। आजादी के अमृत मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए देश के विकास, एकता और अखंडता में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। जिले के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यपालन अभियंता, सह सदस्य सचिव एवं समस्त कार्यालय स्टाफ ने जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।








