जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सहायक संचालक, रेशम विभाग एवं समस्त स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। राष्ट्र की प्रगति, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में विभाग निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक एवं बेहतर उत्पादन पद्धतियों को अपनाकर रेशम क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
सहायक संचालक रेशम विभाग एवं समस्त स्टाफ ने जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







