Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

6
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, जनजागरूकता और प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here