Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती रिंकू अग्रवाल ने दी हार्दिक...

स्वतंत्रता दिवस पर आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती रिंकू अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

5
0

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आनंद अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि चांपा (जांजगीर) एवं श्रीमती रिंकू अग्रवाल, पार्षद चांपा (जांजगीर) ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जय हिंद! 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here