सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीमती अपर्णा आर्य, प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, सक्ती ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलेवासियों से स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद! 🇮🇳







