सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अभियंता, जिला पंचायत अधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, सक्ती ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पंचायतों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद! 🇮🇳







