Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर रामनारायण यादव ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर रामनारायण यादव ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

5
0

सारागांव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामनारायण यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सारागांव एवं समस्त ऑफिस स्टाफ ने जिलेवासियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों के सहयोग से सारागांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here