जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रम पदाधिकारी एवं समस्त ऑफिस स्टाफ, जांजगीर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। श्रमिकों के सम्मान और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान से ही मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी नागरिकों एवं श्रमिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







